inshorts

टीम के मालिकों की खिलाड़ियों से सीधे बातचीत नहीं होगीः पंजाब किंग्स के कोच रिकी पॉन्टिंग

आईपीएल 2025 से पहले पंजाब किंग्स के कोच रिकी पॉन्टिंग ने टीम के लिए नए नियम लागू किए हैं। एक पॉडकास्ट में उन्होंने कहा, " वे (टीम के मालिक) जानते हैं कि उनसे खिलाड़ियों का संवाद मेरे ज़रिए होगा।" बकौल पॉन्टिंग, दो अलग-अलग संदेशों (कोच और टाम के मालिकों से) से टीम में समस्या पैदा हो सकती है।