ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ टिम डेविड ने रविवार को होबार्ट में तीसरे टी20I मैच में भारतीय स्पिनर अक्षर पटेल की गेंद पर 129 मीटर लंबा 'मॉन्स्टर' छक्का जड़ा। यह क्रिकेट इतिहास में लगे सबसे लंबे छक्कों में से एक है। मैच में 29 वर्षीय टिम डेविड ने 38 गेंदों पर 74 रन बनाए जिसमें 8 चौके और 5 छक्के शामिल थे।