एशिया कप-2025 के फाइनल में पाकिस्तान से भारत की जीत के बाद भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा की मां मंजू शर्मा ने कहा है, "घर पर सब बहुत खुश हैं और लोग हमें बधाई दे रहे हैं।" उन्होंने कहा, "मुझे अपने बेटे पर बहुत गर्व है। मेरा बेटा बहुत अच्छा खेल रहा है और टीम ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।"