टॉयलेट इस्तेमाल करने के तौर-तरीके पता हों तभी वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में चढ़ें: रेलवे अधिकारी

वंदे भारत स्लीपर के लॉन्च से पहले एक सीनियर रेलवे अधिकारी ने भारतीय ट्रेनों में सफाई को लेकर एक बयान से बहस छेड़ दी है। रेलवे में चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर अनंत रूपनगुडी ने कहा, "इसमें तभी सफर करें...जब आपने टॉयलेट इस्तेमाल के तौर-तरीके सीख लिए हों...और पब्लिक प्रॉपर्टी का सम्मान करें।" कई लोगों ने उनके बयान का समर्थन किया है।