टॉयलेट कमोड के अंदर कुंडली मारकर बैठा था काला नाग, वीडियो आया सामने
महाराष्ट्र के अकोला में रविवार को एक घर के टॉयलेट कमोड के अंदर एक ज़हरीला काला नाग कुंडली मारकर बैठा मिला जिसका वीडियो सामने आया है। सांप को रेस्क्यू करने वाले वन्यजीव विभाग के वॉर्डन बाल कलाने ने बताया कि सूखे जैसे हालात और पानी की कमी के कारण कोबरा और अजगर जैसे सरीसृप इंसानी बस्तियों में आ रहे हैं।