स्टोनी ब्रूक मेडिसिन (अमेरिका) में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. फराह मोन्ज़ूर ने बताया है कि टॉयलेट सीट पर 10 मिनट से अधिक नहीं बैठना चाहिए क्योंकि इससे स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सस साउथवेस्टर्न मेडिकल सेंटर के डॉक्टर लाई जू के मुताबिक, टॉयलेट सीट पर शरीर का निचला हिस्सा नीचे की ओर खिंचता है जिससे बवासीर हो सकता है।