वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 30 नवंबर 2026 तक ITR दाखिल करने की आखिरी तारीख सभी टैक्सपेयर्स पर लागू नहीं है। यह समयसीमा सेक्शन 92E के तहत ट्रांसफर प्राइसिंग नियमों में आने वाले कारोबारियों, कंपनियों और कुछ प्रोफेशनल्स के लिए है। वहीं, देरी पर ₹5,000 तक लेट फीस और बकाया टैक्स पर हर महीने 1% ब्याज लग सकता है।