ट्रैक्टर-ट्रॉली में ट्रेन के पहिए लगाकर चला रहा था यूपी का शख्स, कटा ₹10 लाख का चालान

औरैया (यूपी) में बीते दिनों परिवहन विभाग ने कार्रवाई कर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में ट्रेन का पहिया लगाकर उसे चलाने पर ₹10 लाख से अधिक का चालान काटा है। ट्रैक्टर-ट्रॉली के मालिक के अनुसार, उसने 5 साल पहले ट्रेन के पहिए लगवाए थे और वह इसे ₹85,000/माह किराए पर देता था। जांच में शख्स ट्रॉली से संबंधित कागज़ात नहीं दिखा पाया।