टोरंटो की सड़क पर जमकर नाचते नज़र आए भारतीय, वायरल वीडियो पर भड़के लोग
टोरंटो में सार्वजनिक स्थान पर आयोजित एक भारतीय सांस्कृतिक उत्सव के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के डांस का कथित वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ है। वायरल वीडियो पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आई है। एक यूज़र ने लिखा, "कनाडा भारतीयों की कॉलोनी बन गया है। टोरंटो में अब कनाडाई लोग अल्पसंख्यक हो गए हैं।"