ट्रेडिंग के लिए एक और एक्सचेंज की तैयारी, BSE और NSE के बाद अब आ रहा है MSE
BSE और NSE के बाद देश में एक और स्टॉक एक्सचेंज MSE (मेट्रोपॉलिटन स्टॉक एक्सचेंज) जल्द ही ट्रेडिंग शुरू कर सकता है। बकौल रिपोर्ट्स, अगले 2-हफ्तों में MSE पर कारोबार की शुरुआत होने की संभावना है। शुरुआती चरण में एक्सचेंज कैश सेगमेंट पर फोकस करेगा और लिक्विडिटी बढ़ाने के लिए करीब 130-शेयरों के लिए मार्केट-मेकर्स नियुक्त किए जा रहे हैं।