मार्केट रेगुलेटर SEBI की जांच में खुलासा हुआ है कि फिनफ्लुएंसर अवधूत साठे ने खुद ट्रेडिंग में करीब ₹4.3 करोड़ गंवाए थे। बकौल रिपोर्ट, उनकी अकादमी ASTAPL को वित्त वर्ष 2024-25 और 2025-26 (नवंबर तक) में ₹1.88 करोड़ का नुकसान हुआ। गौरतलब है, अवधूत ने 4.1 लाख छात्रों से ट्रेनिंग टिप्स देने के नाम पर ₹546-करोड़ की ठगी की है।