ट्रेडिंग वॉल्यूम में कभी BSE को टक्कर देता था CSE, इस साल हो सकती है इसकी आखिरी दिवाली
कलकत्ता स्टॉक एक्सचेंज (सीएसई) इस साल अपनी आखिरी दिवाली मना सकता है। 1908 में शुरू हुआ यह एक्सचेंज कभी ट्रेडिंग वॉल्यूम में बीएसई को टक्कर देता था लेकिन अप्रैल 2013 में SEBI ने नियमों के उल्लंघन के चलते इसकी ट्रेडिंग सस्पेंड कर दी थी। वहीं, करीब एक दशक बाद सीएसई ने स्वेच्छा से लाइसेंस लौटाने का फैसला किया है।