inshorts

ट्रेड वॉर और बढ़ेगा! अब ट्रंप ने यूरोपीय शराब पर 200% टैरिफ लगाने की दी धमकी

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने यूरोपीय संघ (ईयू) से आने वाली सभी वाइन व अन्य मादक उत्पादों पर 200% टैरिफ लगाने की धमकी दी है। उन्होंने कहा, "ईयू ने (अमेरिकी) व्हिस्की पर 50% टैरिफ लगाया है...इसे तुरंत नहीं हटाया गया तो जल्द 200% टैरिफ लगा देंगे।" बकौल ट्रंप, ईयू का गठन अमेरिका का फायदा उठाने के उद्देश्य से हुआ था।