ट्रुथ सोशल पर ट्रंप द्वारा पॉडकास्ट शेयर किए जाने पर पीएम मोदी ने दी प्रतिक्रिया
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पॉडकास्ट शेयर किए जाने को लेकर पीएम मोदी ने ट्रुथ पर ही अपने दोस्त ट्रंप का शुक्रिया अदा किया है। पीएम ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, "मैंने (पॉडकास्ट में) जीवन यात्रा, भारत का सभ्यागत दृष्टिकोण और वैश्विक मुद्दे समेत कई टॉपिक्स कवर किए हैं।"