ट्रेनिंग के दौरान रईस महिलाओं से नज़दीकियां बढ़ाता था यूपी में महिला की हत्या का आरोपी जिम ट्रेनर
कानपुर (यूपी) में शादीशुदा महिला की हत्या करने के आरोपी जिम ट्रेनर विमल सोनी को लेकर पता चला है कि वह ट्रेनिंग के दौरान रईस घरानों की महिलाओं से नज़दीकियां बढ़ाता था। बकौल पुलिस, सोनी के संपर्क में 10 से अधिक महिलाएं थीं जिनके साथ उसकी अश्लील चैट सामने आई है। वह महिलाओं के प्रोटीन में नशीली गोलियां मिलाता था।