ट्रेनिंग में हुआ प्यार, एक ही ज़िले में मिली पोस्टिंग; कौन हैं IAS विवेक व IPS अदिति जिनकी हुई शादी?

15-नवंबर को शादी के बंधन में बंधे IAS विवेक आर्य और IPS अदिति सिंह की मुलाकात LBSNAA में UPSC ट्रेनिंग के दौरान हुई थी। दोस्ती प्यार में बदली और विवेक ने अदिति को प्रपोज किया। मेरठ निवासी अदिति ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की जबकि चरखी दादरी निवासी विवेक ने डीयू से पढ़ाई की और दोनों फिलहाल पंचकूला में पोस्टेड हैं।