ट्रेन 9 घंटे लेट होने पर आगबबूला हुई लड़की, रेलवे ने माफी मांगते हुए कही यह बात

एक लड़की ने ट्रेन संख्या-12524, 9-घंटे लेट होने पर गुस्सा ज़ाहिर करते हुए X पोस्ट किया जिसके बाद रेलवे ने माफी मांगी है। यात्री ने कहा, "मुझे शाम में जलपाईगुड़ी पहुंचना था...अब तड़के पहुंच पाऊंगी...मेरी सुरक्षा के लिए ज़िम्मेदार कौन होगा?" रेलवे ने कहा, "पिछले डिवीज़न से देरी से ट्रेन मिलने और ट्रेनों की बंचिंग के कारण यह देरी हुई।"