ट्रेन के AC और स्लीपर कोच में भीड़ घटाने की तैयारी, 1 जून से वेटिंग टिकटों पर सख्ती करेगा रेलवे
भारतीय रेलवे 1-जून से AC और स्लीपर कोच में वेटिंग टिकटों की संख्या सीमित करने जा रहा है। नए नियम के तहत स्लीपर क्लास में वेटिंग टिकट कुल सीट क्षमता के 30% और AC कोच में 60% तक ही जारी किए जाएंगे। रेलवे का कहना है कि इससे कोचों में भीड़ कम होगी और रिज़र्व टिकट वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।