सोशल मीडिया पर एक एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में बैठकर इलेक्ट्रिक केतली में नूडल्स बना रही महिला का वीडियो वायरल हुआ है। इसपर संज्ञान लेते हुए सेंट्रल रेलवे ने कहा कि संबंधित व्यक्ति और वीडियो पोस्ट करने वाले चैनल के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। रेलवे ने कहा, "यह असुरक्षित और गैर-कानूनी है। इससे आग लग सकती है।"