वाराणसी में भारी भीड़ के कारण एक महाकुंभ स्पेशल ट्रेन के इंजन में यात्री चढ़ गए जिसका वीडियो वायरल हुआ है। ट्रेन के इंजन में लोको पायलट के बैठने की भी जगह नहीं बची थी और लोगों ने अंदर से दरवाज़ा भी बंद कर लिया था। इसके बाद आरपीएफ के जवानों ने लोगों को इंजन से बाहर निकाला।