आनंद विहार रेलवे स्टेशन (दिल्ली) पर खड़ी एक ट्रेन में गुरुवार रात प्रसव पीड़ा उठने के बाद एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया। आरपीएफ की सब-इंस्पेक्टर नवीन कुमारी के अनुसार, उनकी टीम व कोच में मौजूद महिलाओं की मदद से उन्होंने प्रसव कराने के बाद दोनों को अस्पताल भेजा। बकौल सब-इंस्पेक्टर, उस समय मौके पर कोई डॉक्टर नहीं था।