रेलवे पटरी या उसके आसपास से गुज़रने के दौरान छाता लेकर नहीं चलना चाहिए क्योंकि इससे करंट लग सकता है। इलेक्ट्रिफाइड रेलवे सिस्टम में ट्रेनें ओवरहेड तारों से 25,000 वोल्ट बिजली लेती हैं। करंट इंजन तक जाता है और सिस्टम के ज़रिए वापस लौटता है लेकिन अगर पास में धातु वाली वस्तु हो तो यह कंडक्टर का काम करता है।