ट्रेन के फर्स्ट AC कोच में दिखा चूहा, पूर्व विधायक ने मारकर बना लिया वीडियो
बीजेपी छोड़कर आरजेडी में शामिल हुए पीरपैंती (बिहार) से पूर्व विधायक ललन पासवान ने शुक्रवार को बांका इंटरसिटी एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच में मिले चूहे का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वह रेलवे की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए पैर से चूहे को दबाकर मारते दिखे। बकौल ललन, चूहे ने एक यात्री को और सामान को काटा था।