ट्रेन की भीड़ में दम घुटने से यूपी के शख्स की हुई मौत, दिवाली मनाने जा रहा था घर

वडोदरा-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन से अपने घर कुशीनगर (यूपी) जा रहे एक मज़दूर की ट्रेन में ज़्यादा भीड़ होने के कारण कथित तौर पर दम घुटने से मौत हो गई है। मृतक के दोस्त के अनुसार, वडोदरा में मज़दूरी करने वाला शख्स दिवाली मनाने घर जा रहा था व जनरल कोच में अधिक भीड़ होने पर उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।