inshorts

ट्रेन के सेकेंड AC कोच में उत्पात मचाते चूहों का वीडियो हुआ वायरल, रेलवे ने दी प्रतिक्रिया

हाल ही में एक ट्रेन यात्री ने साउथ बिहार एक्सप्रेस के सेकेंड एसी कोच में इधर-उधर घूमते चूहों का वीडियो शेयर किया। यात्री ने लिखा, "चूहे सीटों और लगेज पर कूद रहे हैं। क्या मैंने इसलिए सेकेंड एसी क्लास के लिए इतने पैसे दिए?" रेलवे ने जवाब दिया, "कोच की ड्राई स्वीपिंग और लाइज़ोल डालकर वेट स्वीपिंग की गई।"