स्लीपर कोच में बिना रिज़र्वेशन यात्रा कर रही महिलाओं ने लखनऊ (यूपी) के चारबाग रेलवे स्टेशन पर टीटीई से मारपीट की है। टीटीई दिवाकर मिश्रा का आरोप है कि महिलाओं ने उनकी शर्ट फाड़ दी, मुंह पर गर्म चाय फेंकी और सोने की चेन लूटने की कोशिश की। बकौल रिपोर्ट्स, जीआरपी ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।