कंफर्म ट्रेन टिकट पर यात्री का नाम बदलने यानी उसे दूसरे के नाम पर ट्रांसफर करने की सुविधा केवल रेलवे काउंटर पर उपलब्ध होती है। टिकट मूल यात्री के नज़दीकी रिश्तेदारों (माता-पिता/पति-पत्नी/भाई-बहन/बेटा-बेटी) को ही ट्रांसफर हो सकता है और यह बदलाव ट्रेन प्रस्थान से कम-से-कम 24 घंटे पहले करना होता है। एक टिकट केवल एक बार ट्रांसफर हो सकता है।