ट्रेन में BJP नेता की मां की अस्थियों का कलश चुराते पकड़ा गया चोर

इंदौर (एमपी) के बीजेपी नेता देवेंद्र ईनाणी रविवार को अपनी मां की अस्थियां गंगा में प्रवाहित करने हरिद्वार जा रहे थे तभी ट्रेन में चोर ने अस्थि कलश चुराकर भागने की कोशिश की लेकिन पकड़ा गया। देवेंद्र ने कहा, "अगर मां की अस्थियां चोरी हो जातीं तो मैं उन्हें क्या जवाब देता।" चोर ने यात्रियों के पर्स भी चुराए थे।