ट्रेन में RAC या वेटिंग टिकट है? फोन पर देखें खाली बर्थ की लाइव लिस्ट, TTE नहीं कर पाएगा मना
भारतीय रेलवे के नियमानुसार, यात्री अब IRCTC Rail Connect ऐप या आधिकारिक वेबसाइट पर 'Charts/Vacancy' विकल्प के जरिए ट्रेन में खाली सीटों की लाइव जानकारी देख सकते हैं। डिजिटल चार्ट में सीट खाली (हरे रंग में) दिखे, तो यात्री टीटीई से संपर्क कर नियमानुसार बर्थ अलॉट करवा सकते हैं। इसके लिए पहली प्राथमिकता आरएसी यात्रियों को मिलती है।