ट्रेन में खो जाए सामान तो कहां कर सकते हैं शिकायत?
ट्रेन में सामान खोने पर शिकायत दर्ज कराने के लिए https://railmadad.indianrailways.gov.in/madad/final/home.jsp पर जाकर सामान कहां और कब खोया समेत पूरी जानकारी देनी होती है। जिस स्टेशन से सामान खोया उस स्टेशन मास्टर के दफ्तर में जाकर लिखित शिकायत कर सकते हैं। खोया सामान मिलने पर जिस स्टेशन पर खोने की शिकायत दर्ज कराई जाती है उसी पर पहुंचाया जाता है।