ट्रेन में गंदगी की शिकायत फोन से करने के 2 मिनट बाद ही आया स्टाफ, हैरान रह गया यात्री

एक पैसेंजर ट्रेन का वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ है जिसमें एक व्यक्ति द्वारा फोन के ज़रिए गंदगी की शिकायत करने के 2 मिनट बाद ही स्टाफ आ गया। यात्री ने कहा, "2 मिनट में आ गए ये लोग...कमाल है भाई, मज़ा आ गया। थैंक यू।" अरबपति हर्ष गोयनका ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "यह सकारात्मक पहलू देखकर अच्छा लगा।"

Load More