ट्रेन में चोरी पड़ी भारी, गेट पर लटके चोर को मारी लात; खौफनाक वीडियो आया सामने
रायपुर (छत्तीसगढ़) से चली आज़ाद हिंद एक्सप्रेस में एक यात्री का पर्स चुराने की कोशिश चोर पर ही भारी पड़ गई और उसे कोच अटेंडेंट ने पकड़ लिया। चोर भागने की कोशिश में ट्रेन के गेट से लटक गया और वायरल वीडियो में यात्री उसे लात मारता दिखा जिसके बाद चोर तेज़ चलती ट्रेन से नीचे गिर गया।