ट्रेन में जिस डिब्बे में दिया जाता है खाना, उसी जूठे बॉक्स को धोकर फिर किया जा रहा इस्तेमाल!
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें ट्रेन में जिस बॉक्स में खाना दिया जाता है उसी जूठे डिब्बे को एक शख्स धोता हुआ दिखाई दे रहा है। यह वीडियो अमृत भारत एक्सप्रेस का बताया जा रहा है। मामला सामने आने के बाद रेलवे ने कहा, "वेंडर की पहचान कर उसे तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है।"