क्या ट्रेन में आप पटाखे ले जा सकते हैं? जान लें रेलवे का नियम
भारतीय रेलवे के नियमों के मुताबिक, ट्रेन में पटाखे, फुलझड़ियां और अन्य विस्फोटक या ज्वलनशील सामान ले जाना प्रतिबंधित है। पेट्रोल, केरोसिन, गैस सिलेंडर और एसिड जैसी चीजें भी साथ नहीं ले जा सकते। रेलवे एक्ट की धारा 164 के तहत ऐसा करते पकड़े जाने पर 3 साल तक की जेल, ₹1,000 जुर्माना या दोनों हो सकते हैं।