ट्रेन में बुज़ुर्ग कपल ने 3AC में एक युवक से अपनी अपर-बर्थ सीट उसकी साइड लोअर-बर्थ से बदलने का आग्रह किया जिसपर उसने पैसे मांग लिए। एक X यूज़र ने पोस्ट में बताया कि युवक ने कहा, "अंकल...यह सीट ₹2,100 में बुक की...टिकट की कीमत का 50% (₹1,050) दे दीजिए सीट दे दूंगा।" इस पोस्ट पर बहस छिड़ गई है।