ट्रेन में यात्री को खाने में मिला स्टील का टुकड़ा, रेलवे ने की कार्रवाई
गुवाहाटी जा रही ट्रेन में एक यात्री को खाने में स्टील का टुकड़ा मिला। उन्होंने कहा, "ट्रेन में पेंट्री द्वारा खाना ₹150 में बेचा जा रहा है। साथ में खाने में स्टील भी खिला रहे है बात करने पर हॉस्पिटल में भी भेजेंगे।" IRCTC ने कहा, "मामले को गंभीरता से लिया गया और सर्विस प्रोवाइडर पर भारी जुर्माना लगाया गया।"