ट्रेन में रात के 2 बजे यात्रियों को जगाकर टिकट चेक कर रही थी फर्ज़ी TTE, एक गलती से फूटा भांडा
एक यूज़र ने X पर फर्ज़ी TTE की तस्वीर शेयर कर बताया है कि महाराष्ट्र से बिहार जा रही ट्रेन में रात 2-बजे एक महिला यात्रियों के टिकट चेक करने लगी। नया टिकट देने के नाम पर उसने सादा कागज़ निकाला जिससे लोगों को उसपर शक हुआ। पहचान पत्र मांगने पर वह नहीं दिखा सकी और वहां से चली गई।