ट्रेन में स्लीपर और 3AC क्लास में मिडल बर्थ खोलने को लेकर क्या हैं नियम?

भारतीय रेलवे के नियम के मुताबिक, ट्रेन के स्लीपर और 3एसी क्लास में यात्री रात 10 बजे के बाद ही मिडल बर्थ खोल सकते हैं और सुबह 6 बजे से पहले उसे बंद करना होता है। इससे अधिक समय तक सीट खोले रखने पर अगर अन्य यात्रियों को परेशानी हुई तो वे टीटीई से इसकी शिकायत कर सकते हैं।