ट्रेन में सुहागरात की सेज, फर्स्ट एसी कूप में फूलों-गुब्बारों से हुई सजावट का वीडियो वायरल

एक ट्रेन के फर्स्ट एसी कम्पार्टमेंट में नव-विवाहित जोड़े के लिए सजाई गई सुहागरात की सेज का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में दिख रहा है कि कम्पार्टमेंट को फूलों और गुब्बारों से सजाया गया है। वीडियो पर एक यूज़र ने कमेंट किया, "भाई ने तो ट्रेन को ही घर बना दिया।" एक अन्य ने लिखा, "नया भारत।"