ट्रेन में सुहागरात की सेज सजाए जाने के वीडियो पर रेलवे ने की कार्रवाई, TC को किया सस्पेंड

रेलवे ने नंदीग्राम एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कूप में नवविवाहित जोड़े के लिए सुहागरात की सेज जैसी डेकोरेशन किए जाने को लेकर कार्रवाई करते हुए टिकट चेकर को सस्पेंड कर विभागीय जांच का आदेश दिया है। रेलवे ने कहा कि कोच में प्राइवेट डेकोरेटर की एंट्री अनाधिकृत थी और इसे गंभीर लापरवाही के तौर पर लिया गया है।