रात में सफर के दौरान रेल यात्रियों को चिंता रहती है कि कहीं सो जाने पर वह अपने स्टेशन पर उतरना न भूल जाएं। रेलवे इसके लिए डेस्टिनेशन अलर्ट की सुविधा देता है जिसके तहत स्टेशन आने से 20 मिनट पहले फोन पर अलर्ट मिलता है। इसके लिए यात्री फोन पर ALERT<PNR Number> लिखकर 139 पर एसएमएस कर सकते हैं।