ट्रेन यात्रियों के लिए खुशखबरी, 14 जनवरी से टिकट बुकिंग पर मिलेगा डिस्काउंट
रेलवे ने तय किया है कि 14 जनवरी से 14 जुलाई 2026 तक रेलवन ऐप के जरिए अनारक्षित टिकट बुक करने पर 3% की छूट दी जाएगी। यह छूट तब मिलेगी जब यात्री किसी भी डिजिटल पेमेंट मोड का इस्तेमाल करेंगे। अभी तक रेलवन ऐप पर सिर्फ आर-वॉलेट से पेमेंट करने पर 3% कैशबैक मिलता था।