ट्रेन लेट होने पर एक्सपायर्ड प्लैटफॉर्म टिकट को लेकर युवक पर लगे फाइन पर रेलवे ने दी प्रतिक्रिया
कल्याण स्टेशन (महाराष्ट्र) में परिवार को छोड़ने पहुंचे एक युवक पर एक्सपायर्ड प्लैटफॉर्म टिकट को लेकर ₹500 जुर्माना लगने के मामले में रेलवे ने प्रतिक्रिया दी है। वायरल वीडियो में गालियां देते हुए युवक ने कहा था कि ट्रेन 5-घंटे लेट थी। रेलवे ने कहा, "आवश्यक कार्रवाई के लिए...संबंधित अधिकारी को भेजा गया है...रेलमदद पर शिकायत दर्ज की गई है।"