ट्रेन से वीडियो बना रही इंडोनेशियाई महिला का गिरा दुपट्टा, उठाने के लिए ट्रैक पर कूदा शख्स
एक इंडोनेशियाई महिला ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का वीडियो शेयर किया है जिसमें ट्रेन के गेट पर वीडियो बनाते समय उसका दुपट्टा ट्रैक पर गिर गया। तभी एक शख्स ट्रैक पर कूदकर दुपट्टा निकाल लाया और उसे वापस देकर बिना कुछ कहे चला गया। लोगों ने ऑनलाइन उसकी दरियादिली और मददगार स्वभाव की तारीफ करते हुए उसे 'हीरो' बताया।