ट्रंप और ज़ेलेंस्की को ठंडे पानी से नहाना चाहिए: फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्ज़ेंडर स्टब
अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की के विवाद पर फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्ज़ेंडर स्टब ने कहा कि दोनों नेताओं को ठंडे पानी से नहाना और सॉना लेना चाहिए और फिर बातचीत के टेबल पर लौटना चाहिए। उन्होंने कहा कि ट्रंप और ज़ेलेंस्की को बातचीत दोबारा शुरू कर खनिज समझौते को अंतिम रूप देना चाहिए।