ट्रंप का 'गोल्ड कार्ड' वीज़ा हुआ लाइव, क्या है यह प्रोग्राम जो खोलेगा अमेरिकी नागरिकता का दरवाज़ा?
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने 'गोल्ड कार्ड' वीज़ा लाइव कर दिया है। इसके तहत विदेशी नागरिक सरकारी खजाने में $10 लाख (लगभग ₹9 करोड़) दानकर स्थाई निवासी का दर्जा जल्दी पा सकते हैं। ट्रंप ने कहा, "अमेरिकी कंपनियां...आखिरकार अपनी अमूल्य प्रतिभा को अपने पास रख सकेंगी।" कंपनियां $20 लाख (लगभग ₹18 करोड़) में इसका कॉर्पोरेट संस्करण भी खरीद सकती हैं।