'बोर्ड ऑफ पीस' के चार्टर की कौन सी बात भारत को नहीं भा रही है?
'बोर्ड ऑफ पीस' के चार्टर के मुताबिक, यह बोर्ड 'वैश्विक संघर्ष को सुलझाने के लिए' बना है यानी यह भविष्य में गाज़ा के अलावा वैश्विक संघर्षों में दखल दे सकता जिसका भारत हिस्सा नहीं होना चाहेगा। इसका यूएन को साइडलाइन करने वाले निकाय के रूप में पेश होना व अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की अध्यक्षता भारत के लिए चुनौती है।