inshorts

ट्रंप के 500% टैरिफ वाले प्रावधान के बाद भारतीय शेयर बाज़ार में हाहाकार, 700 अंक गिरा सेंसेक्स

भारतीय शेयर बाज़ार में गुरुवार को भारी गिरावट आई। दोपहर करीब 1:34 बजे सेंसेक्स 711.87 अंक गिरकर 84,249.27 पर जबकि निफ्टी 246.75 अंक टूटकर 25,894.00 पर आ गया। यह गिरावट अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा रूस से तेल खरीदने वाले भारत समेत अन्य देशों पर 500% तक टैरिफ लगाने वाले प्रावधान को हरी झंडी दिखाए जाने के बाद आई।