ट्रंप के AI सुरक्षा प्रमुख ने महज़ 3 महीने में दिया इस्तीफा, भारतीय मूल के रमन संभालेंगे ज़िम्मेदारी
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के AI सुरक्षा प्रमुख क्रिस फॉल ने महज़ 3 महीने में इस्तीफा दे दिया है। यह इस्तीफा अमेरिका की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) नीति में बदलावों के बीच आया है। फॉल AI मॉडलों के परीक्षण में सीधे तौर पर शामिल संस्था का नेतृत्व कर रहे थे। भारतीय मूल के डॉक्टर अरविंद रमन अब यह ज़िम्मेदारी संभालेंगे।