रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय मूल के उद्यमी विवेक रामास्वामी अब डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (डीओजीई) का हिस्सा नहीं रहेंगे। वह ओहायो से गवर्नर का चुनाव लड़ने की योजना बना रहे हैं। डीओजीई की प्रवक्ता अन्ना केली ने कहा, "हम उनके योगदान के लिए उनका धन्यवाद करते हैं...उम्मीद है कि वह अमेरिका को फिर से महान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।"